कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बीजेपी और अमित शाह पर हमला बोला। अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी में 16000 गुना प्रॉफिट का खुलासा एक वेबसाइट द्वारा किए जाने के बाद बीजेपी और अमित शाह विपक्षी दलों के निशाने पर हैं।
राज बब्बर ने प्रधानमंत्री मोदी पर व्यंग कसते हुए कहा कि खुद को गरीब चाय वाला बताने वाले प्रधानमंत्री ने देश की जनता को गरीबी के दर्शन करा दिए और उन्हीं की नाक के नीचे इतने बड़े भ्रष्टाचार ने जन्म ले लिया।
जय शाह की कंपनी के बचाव में उतरे मंत्रियों को कटघरे में खड़ा करते हुए राज बब्बर बोले जो साथी मुंबई तक रहे और पढ़े वो जय शाह की कंपनी का बचाव कर रहे हैं।
राज बब्बर यहीं नहीं रुके नोटबंदी के बाद देश में बंद हुई कंपनियों को जिक्र करते हुए बोले 'एक तरफ कई कंपनियां बंद हो गई लेकिन जय हो कंपनी ने कमाल कर दिया।'
गौरतलब है कि जय शाह की कंपनी द्वारा 16000 करोड़ के टर्नओवर की खबरों के बाद शाह और बीजेपी पर हमले तेज हो गए हैं। मंत्री पीयूष गोयल ने जय शाह का बचाव करते हुए कहा था कि यह अमित शाह और बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश है।