यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन अनैतिक व अवसरवादी है। वहीं, पिछले 5-6 महीने से सपा कुनबे में मंत्रियों की बर्खास्तगी, समझौता, वापसी और फिर बर्खास्तगी, यह ड्रामें की तरह पहले मैलोडी फिर कॉमेडी और अब ट्रेजडी की ओर बढ़ रहा है।
ये बातें केंद्रीय शहरी विकास तथा सूचना प्रसारण मंत्री एम. वेकैंया नायडू ने शुक्रवार को कही। वह यहां भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह को साइकिल के कैरियर पर भी नहीं बैठाया और साइकिल का हैडिंल कांग्रेस के हाथ में थमा दिया।
साथ ही कहा, यूपी की जनता बीमारू राज्य का टैग हटाने के लिए अवसरवादी गठबंधन को दरकिनार कर प्रधानमंत्री मोदी के रिफॉर्म को बढ़ाने के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी।