फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों के लिए कांग्रेस व बीजेपी की सरकार बराबर की जिम्मेदार : मायावती

Fri, 19 Jul 2019 04:13 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोनभद्र में हुई हिंसा पर मायावती ने केंद्र में रह चुकी कांग्रेस व वर्तमान भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों में जो पार्टी सत्ता में रहती है वह पहले इनका शोषण करती है फिर घड़ियाली आंसू बहाती है। 
विज्ञापन


मायावती ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शुक्रवार को लिखा कि जैसा कि सर्वविदित है कि देश में आए दिन आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार के लिए केंद्र में रही कांग्रेस व अब बीजेपी की सरकार बराबर की जिम्मेदार है। कांग्रेस के राज में आदिवासियों को जंगलों से बेदखल किया गया, जिससे दुःखी होकर कुछ लोग नक्सली तक बन गए।

और अब यूपी में बीजेपी के राज में भी सोनभद्र जिले में कोल/आदिवासी समाज को जमीन से बेदखल करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया है। लेकिन यहां खास ध्यान देने की बात यह है कि इन दोनों में से जो पार्टी सत्ता से बाहर रहती है, वह इनका शोषण होने पर अपने घड़ियाली आंसू बहाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसा कि कई दिन के बाद आज सोनभद्र में यह सब देखने के लिए मिल रहा है जबकि बीएसपी के लोग घटना वाले दिन से ही पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु प्रशासन पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं। अतः बीजेपी सरकार पीड़ितों को न्याय दे, यह बीएसपी की फिर से मांग है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें