‘कॉन्फ्लुएंस-2013’
का तीसरा दिन बेहद दिलचस्प रहा।
पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, युगांडा व
देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न
प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम की
शुरुआत वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद लार्डस इंटरनेशनल स्कूल,
लाहौर, पाकिस्तान के छात्रों ने ‘बीरबल की खिचड़ी’ नाटक प्रस्तुत कर
ईमानदारी बरतने का संदेश दिया।
अपेक्स स्कूल, नेपाल के बच्चों ने गौतम
बुद्ध के बचपन, घर छोड़ने एवं बुद्ध की शरण में जाने का प्रभावपूर्ण चित्रण
किया।