फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा : डीजे आगे पीछे करने को लेकर हुआ विवाद, तो शिव बारात में लहराई पिस्टल

Tue, 05 Mar 2019 07:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
विज्ञापन
पिस्टल
विज्ञापन
नवाबगंज कस्बे में रविवार शाम निकाली गई शिव बारात में शामिल कुछ लोगों ने जमकर बवाल किया। डीजे को आगे पीछे करने की होड़ में विवाद इस कदर बढ़ा कि जुलूस में शामिल लोग ही आमने सामने आ गए। इसी दौरान एक हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने पिस्टल निकाल ली। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को नवाबगंज कस्बे में हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से शिव बरात निकाली गई। जुलूस में शामिल लोगों के मुताबिक इस बारात के लिए दो डीजे बुक कराए गए थे। जुलूस में इसी डीजे को आगे पीछे करने में दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ा तो हाथापाई तक जा पहुंचा। इसी बीच जुलूस में शामिल हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय ने अपनी निकालकर हवा में लहराया। बात बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा और जिलाध्यक्ष को मौके से बाहर निकाला।

इस बवाल की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह व सीओ तरबगंज केसी सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और बवाल में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें