फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक से कम से कम ‘बी’ ग्रेड, तभी छात्रों को शुल्क भरपाई, पढ़ाई बीच में छोड़ने पर होगी रिकवरी

Sun, 16 Feb 2020 02:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अगले सत्र से उन्हीं निजी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई होगी, जिन्हें नैक की ‘बी’ ग्रेड या उससे ऊपर की ग्रेडिंग हासिल होगी। वहीं, 50 प्रतिशत से कम विद्यार्थियों का नवीनीकरण कराने पर इसकी गहन जांच कराई जाएगी। संस्थान के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। विद्यार्थियों को दी गई रकम की रिकवरी संस्थानों से की जाएगी।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग अगले सत्र से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के नियम और कड़े करने जा रहा है। इस सुविधा का लाभ पाने के इच्छुक विश्वविद्यालयों को नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (नैक) से अपनी ग्रेडिंग हर हाल में करानी होगी। ग्रेडिंग न कराने या ‘बी’ ग्रेड से नीचे स्थान पाने वाले विश्वविद्यालयों को मास्टर डाटा से बाहर कर दिया जाएगा।

इसी तरह तकनीकी संस्थानों को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन से ग्रेडिंग हासिल करना अनिवार्य होगा। अगले सत्र से आधार नंबर सत्यापित होने पर ही ऑनलाइन आवेदन अग्रसारित होगा। आधार कार्ड हाईस्कूल के प्रमाणपत्र के अनुसार होना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम बीच में छोड़ने वाले छात्रों से होगी रिकवरी

अगर कोई छात्र पाठ्यक्रम के बीच में पढ़ाई छोड़ देता है तो उस छात्र को विगत वर्ष में भुगतान की गई राशि वापस करनी होगी। पारदर्शिता के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ-साथ छात्रवृत्ति का काम देख रहे पटल सहायक के डिजिटल साइन से डाटा लॉक होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें