फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत में निरंतर हो रहा सुधार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की मुलाकात

Mon, 12 Jul 2021 02:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एसजीपीजीआई की ओर से जारी एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया कि कल्याण सिंह की हालत बेहतर है और उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। वह अपने रिश्तेदारों और उनकी देखभाल में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में उपचाराधीन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एसजीपीजीआई की ओर से जारी एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया कि "कल्याण सिंह (89) की हालत बेहतर है और उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। वह अपने रिश्तेदारों और उनकी देखभाल में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं। हृदय रोग, तंत्रिका रोग, मधुमेह रोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है। विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मापदंडों और उनकी दैनिक जांच पर नजर रख रहे हैं।' एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान स्वयं उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को कल्याण सिंह से मिलने एसजीपीजीआई पहुंचीं। सिंह ने स्मृति ईरानी से बात भी की। उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा और वित्त व संसदीय मामलों के मंत्री सुरेश खन्ना ने भी रविवार रात पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन


कल्याण सिंह को चार जुलाई की शाम एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले यहां के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें