फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में सुधार, मुलायम सिंह और आजम खां की तबीयत बेहतर

Wed, 07 Jul 2021 08:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पीजीआई के निदेशक प्रो आरके धीमान ने बताया कि सीसीएम के आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में मामूली सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कल्याण सिंह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजीपीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट बेहतर आई है। संक्रमण की दर कम हुई है। ब्लड प्रेशर, शुगर नियंत्रित है। अब वह लोगों को पहचान भी रहे हैं।

विज्ञापन


पीजीआई के निदेशक प्रो आरके धीमान ने बताया कि सीसीएम के आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में मामूली सुधार हो रहा है। वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। जांच रिपोर्ट केअनुसार चिकित्सकीय प्रबंधन किया जा रहा है।

गुरुवार को डिस्चार्ज होंगे मुलायम सिंह यादव
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अब पूरी तरह से ठीक हैं। उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। कुछ दिन दिल्ली में रहने के बाद वे लखनऊ आएंगे।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को एक जुलाई को गुरुग्राम मेदांता में भर्ती कराया गया था। उन्हें बेचैनी हो रही थी। हालांकि दूसरे दिन से उनकी हालत में सुधार हुआ। अब किसी तरह की समस्या नहीं है। मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन


आजम खां की हालत में सुधार
सपा सांसद आजम खां की हालत में भी सुधार बताया जा रहा है। संक्रमण कम हुआ है। अब पेशाब होने संबंधित समस्या भी कम हो रही है। मेदांता हास्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डा. राकेश कपूर ने बताया कि पहले सर्जरी प्लान की गई थी, लेकिन दवाओं से आराम होने पर सर्जरी टाल दी गई। बुधवार को की गई जांच में संक्रमण कम हुआ है।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें