छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की हालत अभी स्थिर है। कॉर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पीके गोयल ने बताया कि हार्ट अटैक के बाद एमआईसीयू वार्ड में भर्ती कृषि मंत्री की रिकवरी की गति काफी धीमी है। किडनी फंक्शन प्रभावित है।
विज्ञापन
ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से एंजियोप्लास्टी नहीं की जा सकती है। अभी रिकवरी होने पर पांच से सात दिन लग सकते हैं। ब्लड प्रेशर सामान्य होने के बाद एंडियोप्लास्टी की जाएगी।