फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। श्री अग्रवाल सभा लखनऊ का चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। मोतीनगर स्थित अग्रवाल शिक्षा संस्थान में सुबह हवन-पूजन हुआ। मुख्य संयोजक गोविंद कृष्ण अग्रवाल (पप्पू बोरा) के नेतृत्व में समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज के शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास और विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपक अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान राजेंद्र अग्रवाल, लोकराम अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, त्रिलोक चंद, जीएन शुक्ला, राजेश चंद्र अग्रवाल और असित अग्रवाल सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें