फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चातुर्मास का समापन, भगवान महावीर को समर्पित किया निर्वाण लाडू

विज्ञापन
आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। कार्तिक अमावस्या पर सोमवार को आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा के साथ मनाया गया। उपाध्यायश्री 108 विहसंत सागरजी के सानिध्य में चल रहे चातुर्मास का भी समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया।
विज्ञापन

प्रवचन में उपाध्यायश्री ने बताया कि भगवान महावीर ने कार्तिक अमावस्या को बिहार के पावापुरी में मोक्ष प्राप्त किया था। इसी स्मृति में जैन समाज दीपावली मनाता है। मंदिर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन ने चातुर्मास के कार्यक्रमों की जानकारी दी। अविनाश जैन, सावित्री जैन और आभा जैन ने निर्वाण लाडू समर्पित किया। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि 11 से 16 नवंबर तक मंदिर में नवनिर्मित मानस्तंभ की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, जिसमें 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें