फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था : संदीप बंसल

विज्ञापन
हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर स्वदेशी संकल्प दिवस मनाते व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर मंगलवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर स्वदेशी संकल्प दिवस मनाया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापारियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को बढ़ावा देने से देश मजबूत होगा। विदेशी उत्पादों के बजाय देश में बने सामान, अपनी भाषा और पहनावे को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, जावेद बेग, राजीव कक्कड़, अनुज गौतम, बीना गुप्ता, रमेश शुक्ला और विनीत बिसारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संदीप बंसल ने बताया कि 16 नवंबर तक स्वदेशी संकल्प सप्ताह मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें