फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शांतिनगर में में आपका विधायक, आपके द्वार के तहत सुनी गईं शिकायतें

विज्ञापन
​शिविर में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आपका विधायक, आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के शांतिनगर में शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान 31 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश के साथ भेजा गया।
विज्ञापन

जो आवेदन प्राप्त आए उनमें विधवा पेंशन, साइकिल, आयुष्मान कार्ड, हैंडपंप, लैपटॉप, खेल किट, वृद्धापेंशन, मंदिर जीर्णोद्धार, जलभराव, मंदिर में टिनशेड, सड़क व नाली, सिलाई मशीन से संबंधित मामले शामिल थे। इस दौरान विजन प्लस के सहयोग से 35 नागरिकों की आंखों की जांच हुई। बॉयज व गर्ल्स युवा क्लब का गठन किया गया। बच्चों को क्रिकेट, बैडमिंटन व वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं। मेधावी विद्यार्थी महक, आदित्य सिंह, अंशिका व्यास और अदिति सिंह को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें