फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विकास कार्यों में धांधली की शिकायत, लोकपाल ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माल ब्लॉक की ग्राम पंचायत मऊ में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत लोकपाल समेत जिले के अन्य आला अधिकारियों से की गई है। लोकपाल आरआर जैसवार ने जांच शरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने बुधवार को दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की व दस्तावेज प्राप्त किए।
विज्ञापन

लोकपाल आरआर जैसवार ने बताया कि ग्राम निवासी विशाल कुमार ने ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए कई विकास कार्यों में धांधली करने, बिना कार्य कराए धनराशि आहरण करने तथा काम न करने वाले कई लोगों को भुगतान करने आदि का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। ग्राम प्रधान गंगाराम, सचिव संजय कुमार, रोजगार सेवक महेश प्रसाद और पंचायत सहायक चांदनी पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने जांच पहले संबंधित बीडीओ सरजना श्रीवास्तव को सौंपी थी। नौ मई को वह जांच के लिए गांव भी गई थीं, लेकिन वहां दोनों पक्षों में विवाद हो जाने के कारण वह जांच पूरी नहीं कर सकीं। इसके बाद लोकपाल ने बीडीओ के माध्यम से दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए बुधवार को अपने कार्यालय में बुलाया था। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने बीडीओ पर भी लोकपाल के पत्र की जानकारी न देने का लिखित आरोप लगाया। लोकपाल ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें