लखनऊ। भाजपा केमोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर की पुत्रवधू अंकिता 16 जून को संदिग्ध हालात में लापता हो गई। अंकिता के पिता ने सांसद के बेटे आयुष और उसके भाई सहित तीन लोगाें पर अगवा करने का आरोप लगाया है। बुधवार को कमिश्नर डीके ठाकुर से मुलाकात कर तहरीर दी थी। वहीं बृहस्पतिवार को इस मामले में अंकिता के पिता ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। वहीं आरोप लगाया कि सांसद के बेटे ने उसकी बेटी को नोएडा में बंधक बनाकर रखा है।
भाजपा सांसद के बेटे आयुष की पत्नी अंकिता के पिता आशीष के मुताबिक 16 जून को वह तारीख पेशी के लिए बहराइच से निकली थी। पेशी के बाद उसे आगरा बड़ी बहन के पास जाना था। लेकिन न तो वह आगरा गई और न ही बहराइच वापस पहुंची। उन्होंने इस संबंध में सांसद के बेटे आयुष उसके भाई व दोस्त पर अंकिता को अगवा करने का आरोप लगाया। बुधवार को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से मिलकर इसकी तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच करानी शुरू की है। इसके बाद अंकिता के पिता आशीष ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर बृहस्पतिवार को शिकायत की है। जिसमें उन्होंने सांसद केबेटे पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिवारीजनो की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
आशीष के मुताबिक, वह बुधवार को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से मिलने के बाद वजीरगंज थाने गये थे। जहां उन्होंने तहरीर दी है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय के मुताबिक अंकिता के परिवारीजन न तो थाने आये थे और न ही कोई तहरीर दी है। अगर तहरीर देंगे। उसकी जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।