लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में मेडिकल कॉरपोरेशन से भेजी गई दवाओं में नमी की शिकायत मिली है। इसे लेकर कई मरीज दवा काउंटर पर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। मरीजों का कहना है कि रैपर खोलते ही दवाएं टूट रही हैं। इससे पहले भी पहले दवाओं में नमी की शिकायत हो चुकी है।
ड्रग कॉरपोरेशन से सरकारी अस्पतालों में बीपी की दवा टेल्मीसार्टन 40 एमजी की आपूर्ति हुई है, जिसका बैच नंबर 384टीटीएफ006 है। इसके अलावा बीपी की दूसरी दवा अमलोडिपिन बैच नंबर बीटी 1512 है। मरीज इन दोनों दवाओं की शिकायत दवा काउंटरों पर दर्ज करा रहे हैं। आरोप है कि दवाओं में नमी है। अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि दोनों बैच नंबर की दवाओं की गुणवत्ता परखने बाद उन्हें वापस कराया जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉरपोरेशन के एमडी जगदीश का कहना है कि अस्पतालों से नमी लगी दवाओं के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच कराई जाएगी।