सभी थाने के एंटी रोमियो स्क्वॉड को ब्रीफ करते जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार।
लखनऊ। बालिका विद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में शिकायत पेटिकाएं लगाई जाएंगी। इस पेटिका में कोई भी छात्रा बिना नाम के शिकायत कर सकती है और उसकी शिकायत पर कार्रवाई भी की जाएगी। यह आदेश पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर और जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने दिया है।
शहर के 54 थानों की एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को महानगर स्थित रेडियो मुख्यालय के सभागार में पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर और जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने कानूनी कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ब्रीफ किया। जेसीपी एलओ ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान बताया गया कि प्रत्येक टीम में एक वर्दीधारी सशस्त्र पुरुष पुलिसकर्मी और सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल होंगे। स्क्वायड रोज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगा। सुबह के समय स्कूलों और कॉलेजों के पास और शाम को मॉल, पार्कों और भीड़भाड़ जैसे स्थानों पर गश्त की जाएगी। एंटी रोमियो स्क्वायड के वाहनों पर मिशन शक्ति का लोगो और एंटी-रोमियो स्क्वायड लिखा होगा, ताकि लोग इसकी पहचान कर सकें। स्क्वायड सादे कपड़ों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगा और आपत्तिजनक व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। पहली बार पकड़े जाने पर, मनचलों को कड़ी चेतावनी दी जाएगी और उनके माता-पिता से बात की जाएगी। मुख्य उद्देश्य उन्हें सुधारने का मौका देना है। पकड़े गए व्यक्तियों की फोटो खींची जाएगी और उनके नाम, पता और मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस जानकारी को एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
सभी थाने के एंटी रोमियो स्क्वॉड को ब्रीफ करते जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार।
सभी थाने के एंटी रोमियो स्क्वॉड को ब्रीफ करते जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार।