फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को ‘दंगाई’ कहने पर फंसे आजम

Wed, 15 Oct 2014 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दंगाई बताने संबंधी बयान के मामले में प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री व सपा के महासचिव आजम खां और किरणमय नंदा के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


एसीजेएम अष्टम पवन कुमार शुक्ला की अदालत ने हिंदू जागरण मंच काशी प्रांत के अध्यक्ष लोहता निवासी दिनेश नरायन सिंह की तरफ से दाखिल परिवाद दर्ज करते हुए परिवादी के बयान के लिए 16 अक्तूबर की तिथि नियत की है।

परिवादी ने खुद को राष्ट्रीय स्वयं संघ का प्रशिक्षित कार्यकर्ता बताते हुए परिवाद में कहा है कि नौ अक्तूबर को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आजम खां ने नरेंद्र मोदी को दंगाई और किरणमय नंदा ने आरएसएस को आतंकी संगठन कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले थे आजम...

सपा के राष्ट्रीय सम्मेलने में आजम ने मोदी को दंगा कराने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मोदी फिर सहारनपुर और मुज्जफरनगर जैसे दंगे करवाएंगे।

आजम खां यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि भेड़िया खाल बदलकर आया है। 125 करोड़ लोगों के बादशाह (मोदी) के दामन पर बेगुनाहों के कत्ल के दाग हैं। उन्होंने मोदी को बहुरूपिया बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें