फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार की अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात, स्थानीय स्तर पर होंगे प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र

Wed, 23 Dec 2020 10:22 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र स्थानीय स्तर पर बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इससे लाखों अभ्यर्थियों को दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। उनका समय व धन बचेगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोकभवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में ये निर्देश दिए।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभी प्रदेश के बड़े शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक-दो दिन पहले ही यात्रा शुरू करनी पड़ती है।
विज्ञापन


एक से अधिक दिनों वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ज्यादा परेशानी होती है। महिला अभ्यर्थियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें