फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमेटी करेगी निजी अस्पताल में बच्चे की मौत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीएमओ ने दुबग्गा स्थित न्यू वेदांता हॉस्पिटल में फोड़े के ऑपरेशन के बाद बच्चे की मौत की जांच के लिए मंगलवार को दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। इसने अस्पताल प्रशासन को पत्र भेजकर इलाज से संबंधित रिकॉर्ड तलब किए हैं। दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हरदोई के बेनीगंज निवासी किसान बैजनाथ मौर्या के बेटे प्रांजल (5) के सीने में फोड़ा था। परिजनों ने उसे कोथावां स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से लखनऊ के न्यू वेदांता हॉस्पिटल रेफर किया गया था। शुक्रवार दोपहर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के एक घंटे के अंदर ही बच्चे की मौत हो गई थी।

मां रुबी ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा किया था। मामले में पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर जांच कमेटी बनाई गई। इसने अस्पताल प्रशासन को नोटिस देकर किए गए इलाज की फाइल मांगी है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि परिजनों को भी बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। जांच में अस्पताल वालों की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें