लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एंटी रैगिंग समिति बनाई गई है। इसका उद्देश्य दोनों परिसरों के साथ छात्रावासों में रैगिंग पर नियंत्रण करना है। कुलपति के आदेश पर गठित समिति की कमान कुलानुशासक प्रोफेसर राकेश द्विवेदी को सौंपी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, समिति पूरे सत्र के दौरान निगरानी रखेगी। समिति रैगिंग से संबंधित शिकायतों की जांच करेगी। इस समिति में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अमिता कन्नौजिया और मुख्य अभिरक्षक छात्रावास प्रोफेसर आशीष अवस्थी भी हैं। अपर कुलानुशासक प्रो. ओपी शुक्ला, डॉ. राजेश्वर प्रसाद यादव, प्रो. अभिषेक कुमार तिवारी, डॉ. कमर इकबाल सदस्य बनाए गए हैं। सहायक कुलानुशासक डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. प्रवीश प्रकाश, डॉ. अन्विता वर्मा और इंजीनियर हिमांशु कुमार शुक्ला भी इसका हिस्सा हैं।