फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर बने शिक्षक, लविवि में लगी क्लास, विद्यार्थियों से कहा- एकलव्य की तरह हौसला कायम रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीएम अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को राजधानी में दो शिक्षण संस्थानों में दो पालियों में हुआ। लखनऊ विवि के मालवीय सभागार में सुबह सात बजे से शुरू हुई यूपीएससी की परीक्षा और साक्षात्कार से जुड़े प्रशिक्षण में उत्साह के साथ जुटे प्रतिभागी अपने सामने शिक्षक के तौर पर मंडलायुक्त रंजन कुमार को देख चौंक उठे। सभी ने प्रश्न पूछे और कमिश्नर ने उनकी जिज्ञासाएं शांत कीं। मंडलायुक्त ने प्रशिक्षण के पहले सत्र में मौजूद प्रतिभागियों को सफलता पाने के लिए एकलव्य की तरह हौसला कायम रखने की सलाह दी। कहा कि सिर्फ संसाधनों से नहीं हौसलों से सफलता की उड़ान मिलती है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त से सवाल। ...सर, क्या आपने कोचिंग की थी?
सीतापुर से आई एक छात्रा ने पूछा कि सर आपने सिविल सर्विसेज में सफलता पाने को कोचिंग की थी तो मंडलायुक्त ने बताया कि लिखित परीक्षा तो खुद पास की लेकिन साक्षात्कार के लिए कुछ समय नोएडा में कोचिंग करनी पड़ी। उन्होंने सुबह 7 बजे से 8.30 तक चले प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को परीक्षा की तैयारी के संबंध में टिप्स भी दिए। कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू हुई यह योजना प्रोफेशनल कोचिंग संचालकों की मनमानी पर रोक लगाते हुए प्रदेश के युवाओं को अपनी क्षमता व योग्यता साबित करने का एक नया मंच प्रदान करेगी। दूरदराज इलाकों में रहने वाले मेधावी भी ऑनलाइन जुड़कर परीक्षा से जुड़ी सामग्री का उपयोग घर बैठे कर सकेंगे।
विवि में सिविल सर्विसेज और आईईटी में नीट, जेईई की होगी तैयारी
मंडल स्तर पर आने वाले सात जिलों के चयनित 2046 लाभार्थियों का ऑफलाइन प्रशिक्षण सोमवार से लखनऊ विवि व आईईटी परिसर में दो पालियों में शुरू हुआ है। दो पालियों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में पहली पाली सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक होगी। इस दौरान विवि के मालवीय सभागार में सिविल सर्विसेज की परीक्षा व साक्षात्कार और आईईटी में नीट, जेईई, एनडीए व सीडीएस की प्रतियोगी परीक्षाओं प्रशिक्षण मिलेगा। इसी तरह दूसरी पाली की क्लास दोनों ही शिक्षण संस्थाओं में ही शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक नियमित तौर पर संचालित होगी।
विज्ञापन

दोनों शिक्षण संस्थाओं में संयोजक नामित
मंडलायुक्त ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के दो वरिष्ठ शिक्षकों और आईईटी के रजिस्टार को संयोजक बनाया गया है। विवि के मालवीय सभागार में आयोजित होने वाले सुबह के सत्र के लिए भूगर्भ विभाग के प्रो. ध्रुवसेन सिंह व अंग्रेजी विभाग के शिक्षक प्रो. आरपी सिंह जबकि आईईटी में रजिस्टर संयोजक की तरह प्रशासन से तालमेल बना कर कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित कराएंगे। आईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, सीतापुर रोड में कर्नल राजेश राघव को एनडीए, केके त्रिपाठी एवं दिव्या जायसवाल को नीट व पवन कुमार तिवारी व नागेश द्विवेदी को आईआईटी व जेईई कक्षाओं के संचालन में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें