फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों स्ट्रीट लाइटें खराब, मरम्मत का काम रोका, निजी कंपनी नहीं कर रही मेंटेनेंस, सड़कों पर अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी ईईएसएल करीब दो सप्ताह से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कर रही है। शहर में 200 से अधिक लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे लोगों की परेेशानी बढ़ने लगी है। ऐसे में निजी कंपनी को हटाकर स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस का काम फिर से नगर निगम को देने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

पिछले करीब तीन साल से स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस और नई लाइटें लगाने का काम निजी कंपनी ईईएसएल कर रही है। उसने जिम्मेदारी संभालने के बाद सोडियम और ट्यूब लाइटों को हटाकर उनकी जगह एलईडी लगाई हैं, जिसके एवज में कंपनी को शासन और नगर निगम पैसा भी देता है। एलईडी लाइटों के लगाए जाने के एवज में जहां कंपनी को बिजली बिल बचत के आधार पर करार के तहत पैैसा दिया जाता है, वहीं मेंटेनेंस के लिए 25 रुपये प्रति लाइट भुगतान किया जाता है। भुगतान न होने पर करीब दो सप्ताह से कंपनी ने मरम्मत का काम रोक दिया है।
वापस लिया जाए निजी कंपनी से मरम्मत का काम
महात्मा गांधी वार्ड के पार्षद अमित चौधरी का कहना है कि वार्ड के अरगड़ा हुसैनगंज, क्लेस्क्वायर, नई बस्ती, बरफखाना, मुरली नगर, बागआइना बीबी, ओसीआर में करीब 10 दिन से 70 स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शिकायत के बाद भी उनको ठीक नहीं किया जा रहा है। निजी कंपनी वाले कहते हैं उनका भुगतान नहीं हुआ तो वह काम नहीं कर रहे हैं। इसी तरह इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप का कहना है कि पिछले 10 दिन से स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा है। करीब दो दर्जन लाइटें खराब हैं। यही समस्या तेलीबाग और उससे जुड़े इलाकों में भी है। पार्षद अमित चौधरी, राजकुमार सिंह राजा, मोहम्मद सलीम, यावर हुसैन रेेशू, समीर पाल सोनू, ममता चौधरी और गिरीश मिश्र का कहना है कि निजी कपंनी का काम शुरू से सही नहीं है। यह काम फिर से नगर निगम को दिया जाए।
विज्ञापन

कंपनी से करेंगे बात
ईईएसएल का भुगतान के लेकर कुछ मामला है। जैसे बजट का प्रबंध होगा, भुगतान किया जाएगा। इसे लेकर कंपनी से बात भी की गई है। उनको कहा गया है कि मरम्मत का काम न रोके, फिर बात की जाएगी।
- अजय द्विवेदी, नगर आयुक्त
सीसीटीवी में कैद हुए स्ट्रीट लाइट चोर
जानकीपुरम क्षेत्र में एलईडी स्ट्रीट लाइटों की चोरी हो रही है। पिछले एक महीने में बीस से अधिक लाइटें चोरी हो चुकी हैं। कॉलोनी के लोगों ने निगरानी शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे में चोरी की एक वारादात कैद हुई, जिसमें कई युवक स्ट्रीट लाइट की चोरी करते दिख रहे। एक युवक लाइट लेकर भागता भी दिख रहा है। जानकीपुरम द्वितीय वार्ड की पार्षद राखी मिश्रा ने बताया कि कुछ लोगों ने घर के बाहर सीसीटीवी लगाए तो बीती 10 फरवरी की रात जानकी विहार कालोनी में हुई लाइट की चोरी का एक मामला रिकॉर्ड हुआ। हैरानी की बात यह है कि यह बिना सीढ़ी के ही आसानी से स्ट्रीट लाइटों की चोरी कर रहे हैं। जानकीपुरम प्रथम वार्ड की पार्षद शीबा चांद सिद्दीकी ने बताया कि उनके वार्ड में भी स्ट्रीट लाइटों की चोरी हो रही है। जानकारों का कहना है कि लाइटों की चोरी स्ट्रीट लाइट के काम से जुड़े लोग ही कर रहे हैं। एक लाइट की कीमत पांच हजार रुपये से अधिक होती है और वह दो से तीन हजार में आसानी से बिक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें