फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू अपार्टमेंट में देर रात वाणिज्य कर उपायुक्त ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के सरयू अपार्टमेंट में रहने वाले वाणिज्य कर उपायुक्त संजय शुक्ला ने सोमवार देर रात करीब 12 बजे गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह वाराणसी में तैनात थे। छह मई को उनके अपार्टमेंट से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी हुई थी। वारदात के बाद वह वाराणसी से लखनऊ पहुंचे थे। सोमवार को उन्हें वापस कार्यालय में ज्वॉइन करना था।
विज्ञापन

मूल रूप से आजमगढ़ निवासी संजय शुक्ला का सरयू अपार्टमेंट में फ्लैट है। सोमवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने कमरे में सोने चले गये। रात करीब 12 बजे संजय शुक्ला ने अपने लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचते तो देखा संजय बेड पर खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक लाइसेंसी असलहे से गोली मारने की सूचना है। अभी घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। यह भी बताया कि पड़ोसियों के मुताबिक रात में पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था।
चोरी के बाद से डिप्रेशन में थे
संजय शुक्ला के अपार्टमेंट में चोरी के वक्त पूरा परिवार वाराणसी में था। घटना की जानकारी पर संजय लखनऊ लौटे और पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से भी मुलाकात की थी। एसीपी के मुताबिक रविवार को अंतिम बार बातचीत में उन्होंने सोमवार को वाराणसी में कार्यालय में फिर से ज्वाइन करने की बात कही थी। परिवारीजन के मुताबिक चोरी में काफी सामान चला गया था। उन्होंने खुलासा करने वाली टीम को अपनी तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी। वारदात के बाद से वह डिप्रेशन में थे। इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें