फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बोझिल समय में हास्य नाटकों की बढ़ी है महत्ता

विज्ञापन
राजधानी के राय उमानाथ बली सभागार में रविवार को लेखक आरके नाग के दो हास्य नाट्य संग्रह ''इटालिया
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के राय उमानाथ बली सभागार में रविवार को लेखक आरके नाग के दो हास्य नाट्य संग्रह ''इटालियानो'' और ''हम तो चले हरिद्वार'' का विमोचन हुआ। बताैर मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विद्याविंदु सिंह ने कहा कि इस बोझिल समय में हास्य नाटकों की महत्ता बढ़ गई है। डॉ. अनिल रस्तोगी ने आरके नाग के नाटकों की मंचन योग्यता की तारीफ की। एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक दिवाकर मणि व गोपाल कृष्ण शर्मा मृदुल ने बताया कि आरके नाग अब तक 46 नाटकों की रचना कर चुके हैं।
विज्ञापन


नाटक ''हम तो चले हरिद्वार'' ने किया लोटपोट

शाम को सभागार में नाटक ''हम तो चले हरिद्वार'' का मंचन हुआ। इसकी कहानी शुरू होती है वृद्ध चंद्रप्रकाश से, जो अपने इकलौते बेटे रवि और बहू ज्योति से एक वर्ष में दादा-दादी बनने की शर्त रखते हैं। न होने पर वे पांच करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेज देते हैं। नाटक ने उस वक्त लोगों को लोटपोट किया जब चंद्रप्रकाश की बुआ घर आती है और दंपती को पिता को छिपाना पड़ता है। गुरुदत्त पांडेय, अभिषेक कुमार पाल, इशिता, नीलम की अदाकारी को लोगों ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें