फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिविर में आएं, निशुल्क सीवर कनेक्शन का लाभ उठाएं

Thu, 30 Mar 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। यदि आपको सीवर लाइन का कनेक्शन नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस शिविर में पहुंचे और निशुल्क कनेक्शन का लाभ उठाएं। जलनिगम की ओर से अप्रैल माह की अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाया जाएगा। इसमें कोई भी व्यक्ति सीवर लाइन के कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन


जलनिगम के एक्सईएन देवेंद्र कुमार ने बताया कि अमृत योजना के तहत शहर क्षेत्र में फेज-1, फेज-2 में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। फेज-तीन का काम भी शुरू करा दिया गया है। अगर किसी नागरिक को सीवर लाइन का कनेक्शन नहीं मिल सका है तो विभाग की तरफ से लगाए जा रहे शिविर में वह अपनी समस्या बता सकता है।
बताया कि पांच, छह, 10 और 11 अप्रैल को गोरा बाजार स्थित आईटीआई मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक शिविर लगेगा। इसमें जलनिगम के साथ ही पालिका के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा कोई भी शहरवासी जलनिगम के कार्यालय में पहुंचकर सीवर लाइन का कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन


अब तक हुए 7200 कनेक्शन
एक्सईएन के मुताबिक फेज-1 और फेज-2 में अब तक 2200 नागरिकों को सीवर लाइन का कनेक्शन दिया गया है। फेज-3 तीन में 15 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य है। इसकी तुलना में पांच हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं। यदि नागरिकों को किसी तरह की समस्या है तो वह सहायक अभियंता के मोबाइल नंबर 8948921827, जूनियर इंजीनियर 9415928655 या फिर कार्यदायी संस्था के अधिकारी 9653485162 पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें