फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 घरों में हो रही बिजली चोरी पकड़ी

Thu, 30 Mar 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बिजली चोरी रोकने के लिए प्रवर्तन दल की टीम ने बुधवार को तीन गांवों में छापा मारा। हरचंदपुर और बछरावां क्षेत्र के 15 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


प्रवर्तन दल प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि बछरावां के झामखेड़ा में छापा मारा गया। जितेंद्र यादव, रामेंद्र कुमार, जगदेव प्रसाद, रामचंद्र, सहजराम, अनूप कुमार के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसी तरह सरौरा गांव के संतराम चौधरी व दीपक के घर में बिजली चोरी पकड़ी। हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे बरईन गांव के कृष्ण बहादुर, रमेश कुमार, रामअचल, श्यामसुंदर, सुनील सिंह, संजय, संजीत सिंह के घर पर बिजली चोरी पकड़ी गई। अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि कहीं पर मीटर बाईपास तो कहीं पर कटिया लगाकर बिजली की चोरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें