फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर के तीन दिवसीय अंतरराज्यीय सम्मेलन का रंगारंग शुभारंभ गोमतीनगर सि्थत होट
लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर के तीन दिवसीय अंतरराज्यीय सम्मेलन का रंगारंग शुभारंभ गोमतीनगर सि्थत होटल परिसर में बृहस्पतिवार को हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ने सुबह 10 बजे जैसे ही मीना बाजार का उद्घाटन किया। परिसर फैशन, संस्कृति और रचनात्मकता की उजली परतों से भर उठा। सदस्यों के लगाए गए स्टॉल सांस्कृतिक वैभव की छोटी-छोटी झलकियों जैसे लगे... साड़ी की कोमल लहरें, सूट और लहंगों की कारीगरी, शरारे और दुपट्टों की रंगत... हर कोना एक कहानी कह रहा था।
पूनम शर्मा ने बताया कि देशभर के 21 चैप्टरों से करीब 500 सदस्य यहां जुटे हैं। यह सम्मेलन विचारों, अनुभवों और ऊर्जा का संगम है। उद्देश्य है कि महिला उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को साझा मंच मिले, जहां वे नेतृत्व की नई धार विकसित कर सकें और एक मजबूत सामूहिक आवाज बन सकें।
शाम को कथक कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच स्टोरी टेलर हिमांशु बाजपेयी ने अपने शब्दों के जादू से महफिल को ऐसा बांधा कि हर चेहरा मुस्कुराहट से भर उठा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में ज्योत्सना हबीबुल्ला, अंजू नारायण, आरुषि टंडन, स्वाति वर्मा, विभा अग्रवाल, सिमरन साहनी, शमा गुप्ता, स्मृति गर्ग और वनिता यादव सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर के तीन दिवसीय अंतरराज्यीय सम्मेलन का रंगारंग शुभारंभ गोमतीनगर सि्थत होट
फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर के तीन दिवसीय अंतरराज्यीय सम्मेलन का रंगारंग शुभारंभ गोमतीनगर सि्थत होट