काॅल्विन काॅलेज ग्राउंड में हुए मैच में शाॅट खेलते बल्लेबाज।
लखनऊ। 16वीं कुंवर मुनीन्द्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल टूर्नामेंट में मेजबान कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज ने माडर्न स्कूल को छह विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला एसआर ग्लोबल से होगा। एसआर ग्लोबल ने सीएमएस चौक को दूसरे सेमीफाइनल में आठ विकेट से पराजित किया।
कॉल्विन कॉलेज मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में माडर्न स्कूल ने सभी विकेट खोकर 48 रन बनाए। कुशाग्र पांडेय ने सबसे अधिक 18 रन बनाए। कॉल्विन के ऋषभ यादव ने छह विकेट चटकाए। जवाब में कॉल्विन ने जीत के लिये जरूरी लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। कृष ने नाबाद 17 रन बनाए। एक अन्य सेमीफाइनल में सीएमएस चौक ने सभी विकेट खोकर 81 रन बनाये। सकलैन ने नाबाद 23 रनों की पारी खेली। जवाब में एसआर ग्लोबल ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। विजेता टीम से कुमार अभिनव ने नाबाद 46 रन बनाए।
काॅल्विन काॅलेज ग्राउंड में हुए मैच में शाॅट खेलते बल्लेबाज।