फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरों से भिड़े कॉलोनीवासी, तीन को दबोचा

Sun, 11 Jan 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एफ में शुक्रवार रात कमलेश कुमार मल्होत्रा के मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। तभी काॅलोनी के कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ गई। संदिग्ध गतिविधि देख लोगों ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया।
विज्ञापन

बताते हैं कि आरोपियों ने खुद को घिरता देख तमंचा निकालकर कॉलोनीवासियों को डराने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और घेरकर तीन को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति कहना है कि पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें