मलिहाबाद। मलिहाबाद चौराहे के निकट शनिवार देर रात लगभग दस बजे सड़क पार कर रहे 25 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक युवक के सिर व हाथ में चोट है। वह नीली लोअर व लाइट डेनिम जैकेट पहने हुए था। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि राज्यमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।