फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन दिलाने के नाम पर कर्नल से 40 लाख रुपये की ठगी, एचके इंफ्राविजन के मालिक व निदेशक पर एफआईआर

Fri, 26 Dec 2025 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में जमीन दिलाने के नाम पर कर्नल से 40 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में एचके इंफ्राविजन के मालिक व निदेशक पर एफआईआर दर्ज की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में कर्नल अनिल कुमार जग्गी से जमीन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक प्रमोद कुमार उपाध्याय व निदेशक विनोद कुमार उपाध्याय पर है। मोहनलालगंज थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, सितंबर 2022 को प्रमोद व विनोद ने कैंट निवासी अनिल को मोहनलालगंज में पांच हजार वर्गफीट जमीन देने का वादा कर 40 लाख रुपये लेकर तीन वर्ष का अनुबंध किया था।

अप्रैल में जब कर्नल ने बैनामा करने के लिए कहा तो बिल्डर भाइयों ने इन्कार कर दिया। कर्नल ने रकम वापस करने को कहा तो आरोपी धमकाने लगे। कर्नल ने इसकी शिकायत डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल से की। उनके आदेश पर शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें