फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रयागराज हाईवे पर दो बोलेरों में भिड़ंत, 13 श्रद्धालु घायल

Tue, 07 Jul 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एंबुलेंस की मदद से पहुंचाए गए अस्पताल।
विज्ञापन
खजुरहट। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा बालाजी ट्रेडर्स के समीप प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार दोपहर दो बोलेरो आपस में टकरा गए। इस सड़क दुर्घटना में 13 दर्शनार्थी घायल हो गए। सभी दर्शनार्थी अयोध्या दर्शन पूजन करने जा रहे थे।घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. अतुल मिश्रा ने चार गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। सड़क हादसे में दोनों बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


एक बोलेरो में सवार सुल्तानपुर जनपद के पाठक का पुरवा बल्दीराय निवासी आशा देवी (30), अखिलेश कुमारी (25), रमपता देवी (70), राज यादव (13), मिथलेश यादव (44), सोनपति (55), अंतिमा (23), प्रियंका (14) और श्रीमती (55) घायल हैं। दूसरे बोलेरो में अरसर जिला बक्सर बिहार के पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें सीता देवी (70), भरत राय (50), धर्मेंद्र चौधरी (35) और श्रीकांत पांडेय (75) शामिल हैं।


पुलिस कार्रवाई

अखिलेश कुमारी, रमपता देवी, सीता देवी और धर्मेंद्र चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर बीकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें