फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कोचिंग संचालक ने किशोरी से की छेड़छाड़, पीड़िता ने घरवालों को बताई आपबीती; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 09:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में कोचिंग संचालक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने घरवालों को आपबीती बताई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में मंगलवार को 13 साल की किशोरी से कोचिंग संचालक चिनहट के कमता विमलनगर निवासी रंजीत कुमार ने कोचिंग में छेड़छाड़ की। बुधवार को पीड़िता के परिजनों ने केस दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसओ भरत पाठक ने बताया कि किशोरी निजी स्कूल में कक्षा-7 की छात्रा है। वह अजयनगर कमता में सिक्योर नॉलेज पॉइंट नाम की कोचिंग में पढ़ने जाती है। आरोप है कि मंगलवार को कोचिंग संचालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घर पहुंचकर किशोरी ने आपबीती बताई। 

परिजन उसे लेकर कोचिंग पहुंचे, पर तब तक आरोपी भाग चुका था। मामले में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया और बृहस्पतिवार को आरोपी को कमता इलाके से गिरफ्तार कर लिया। रंजीत मूलरूप से बलिया के फेफना थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें