फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी करने वाला छात्र निलंबित... केस दर्ज, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो

Thu, 13 Feb 2025 09:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले छात्र को निलंबित कर दिया गया है। आशियाना थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी छात्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की राजधानी लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने पर बीबीएयू में विधि विभाग के छात्र को निलंबित कर दिया गया है। वहीं छात्रों के विरोध पर प्रशासन ने निलंबित छात्र के खिलाफ आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


छात्र यशार्थ राय ने बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। बुधवार देर शाम यह वीडियो सोशल मीडिया के कई समूहों में तेजी के साथ वायरल हुआ। 

वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध करना शुरू कर किया। छात्रों के एक समूह ने विवि के गेट नंबर एक पर धरना दिया। जबकि, अन्य छात्रों ने कुलपति और प्रॉक्टर को लिखित ज्ञापन देकर छात्र को निलंबित और कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


ज्ञापन के अनुसार,छात्र ने न केवल बाबा साहेब का अपनाम किया है, बल्कि संविधान की मूल आत्मा, सामाजिक न्याय और समता पर हमला किया है। छात्र पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही विश्वविद्यालय में आजीवन दाखिले पर रोक लगे। इसके बाद कुलानुशासक कार्यालय की अधिसूचना में निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। वहीं लखनऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें