प्रदेश सरकार के वैट दर में कमी करने के बाद सीएनजी उपभोक्ताओं को राहत मिली है। सीएनजी 3.15 रुपये प्रति किग्रा. सस्ती हुई है। राजधानी में शनिवार सुबह से सीएनजी 56.50 रुपये प्रति किग्रा. के बजाय अब 53.35 रुपये में मिलेगी।
ग्रीन गैस कंपनी के मुख्य प्रबंधक मार्केटिंग एसपी गुप्ता के मुताबिक यूपी कैबिनेट ने सीएनजी पर वैट दर 26 फीसदी से घटा कर 10 फीसदी कर दिया।
इसमें 5 प्रतिशत वैट और 5 प्रतिशत एडिशनल वैट है। पिछले साल 4 अक्तूबर को दरों में दो रुपये प्रति किग्रा. की बढ़ोतरी की गई थी तब से सीएनजी 56.50 रुपये प्रति किग्रा. मिल रही थी। एकमुश्त हुई इस कमी से उम्मीद जताई जा रही है कि ऑटो-टैम्पो व सिटी बस के किराए में जल्द कमी आएगी।