सीएनजी से वाहन चलाने वाले उपभोक्ताओं की जेब को फिर झटका लगने वाला है।
गुजरात हाईकोर्ट के सब्सिडी वाली सीएनजी वितरण में एकरूपता लाने के आदेश के
बाद रेट बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।
सीएनजी वितरण कंपनियों के
अधिकारी हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि 5
से 7 रुपये तक प्रतिकिलो रेट बढ़ सकते हैं। नए रेट दो दिसंबर से लागू हो
सकते हैं।
शहर में सीएनजी आपूर्ति से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी इसकी
वर्तमान दर में बढ़ोतरी की तैयारी में है। सीएनजी सप्लाई करने वाली निजी
कंपनी गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (जीएसपीसी) की याचिका के बाद देश
भर में सीएनजी के दामों पर असर पड़ा है।
कंपनी ने सब्सिडी गैस वितरण समान
रूप से कराए जाने की गुहार लगायी थी। इसका निस्तारण करते हुए गुजरात
हाईकोर्ट ने सीएनजी वितरण में एकरूपता लाने के आदेश दिए हैं।
पेट्रोलियम
मंत्रालय ने इसे तत्काल प्रभाव से देश भर में लागू कर दिया है। इसी के साथ
ही वितरण कोटा भी निर्धारित कर दिया गया है।
इसका असर राजधानी लखनऊ सहित
बरेली और कानपुर के सीएनजी के दामों पर भी पड़ेगा। राजधानी में वर्तमान में
सीएनजी 53 रुपया प्रति किलोग्राम की दर से उपभोक्ताओं को मिल रही है।
शहर
में सीएनजी के दाम में होने वाली वास्तविक बढ़ोतरी के आकलन में कंपनी के
अधिकारी जुटे हैं। संकेत हैं कि कंपनी यह बढ़ोतरी 2 दिसंबर तक लागू कर
देगी।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)