फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कितनी सस्ती होगी सीएनजी

Thu, 06 Feb 2014 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री की घोषणा के बाद भी शहर वासियों को सस्ती सीएनजी मिलने में अभी 48 घंटे और लगेंगे।
विज्ञापन


सीएनजी वितरण से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी ने फिलहाल शहर में सीएनजी की वर्तमान दर में 13 से 14 रुपये प्रति किलोग्राम तक की ही कमी किए जाने के संकेत दिए हैं।

कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक गेल के स्तर से दिशा-निर्देश जारी करने में देर के कारण नए रेट का निर्धारण नहीं हो पा रहा है।

ग्रीन गैस कंपनी के प्रबंध निदेशक एसपी शर्मा ने बताया कि गेल के स्तर से सब्सिडी दर पर सीएनजी उपलब्ध कराए जाने के आधार पर ही इसकी नई दर का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेल के अधिकारी बीते वर्ष अप्रैल से सितंबर तक छह माह की अवधि में हुई सीएनजी गैस की औसत बिक्री के आधार पर तय मात्रा तक ही सीएनजी सब्सिडी दर पर देने की बात कर रहे हैं।

प्रबंध निदेशक एसपी शर्मा ने भरोसा दिलाया कि गेल के स्तर से इस संबंध में अंतिम दिशा निर्देश गुरुवार दोपहर तक मिल जाएंगे।

इसके बाद कंपनी शहर में स्टेट टैक्स का समायोजन करने के साथ ही सीएनजी वितरण की नई दर की घोषणा करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें