सिल्वर जोन फाउंडेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित गणित प्रतियोगिता में राजधानी के मेधावियों का सिक्का जमकर चला।
सिटी मॉण्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्रों ने इस प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण पदक, छह रजत पदक आैर चार कांस्य पदक जीते।
सीएमएस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया कि सफलता पाने वाले छात्रों में आदित्य सिंह, रोमिल, हर्षित दयाल, समर कुमार, अक्षरा यादव, चन्द्रांशु, मुस्कान अग्रवाल तथा देवेश ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
वहीं, आयुषी अग्रवाल, अशीष यादव, ऐन्द्री बाजपेई, दिव्यांशी बोरा, आदित्य दुबे और शौर्य अग्रवाल ने रजत पदक व दीप्ति, अक्षत श्रीवास्तव, हर्षिता सिंह औरा शिवम प्रजापति ने कांस्य पदक प्राप्त किए।