प्रदेश में कोरोना मरीजों की घटती संख्या के साथ ही लेवल (एल) वन अस्पतालों की संख्या घटाने के आदेश दे दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते पांच दिनों से रोजाना 400 से कम मरीज प्रदेश में मिल रहे हैं। वहीं एक्टिव मरीज भी 7500 के आस-पास हैं। इनमें से लगभग 2500 होम आइसोलेशन और 650 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
शेष सरकारी अस्पतालों में हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमितों से इतर मरीजों को इलाज की अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए एल वन अस्पतालों की संख्या कम की जाएगी।
कोरोना से निपटने के लिए पूर्व में प्रदेश सरकार ने 1.51 लाख से अधिक कोविड अस्पताल बनाए गए थे। इनमें सबसे अधिक लेवल वन श्रेणी के लगभग 75 हजार बेड वाले अस्पताल तैयार किए गए थे।