फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के मापदंडों पर खरे नहीं उतर रहे सीएमओ, सीएम योगी के कोप का होना पड़ा शिकार

Wed, 22 Jul 2020 11:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्य सरकार के मापदंडों पर मुख्य चिकित्साधिकारी खरे नहीं उतर रहे हैं। नतीजतन ऐसे अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोप का शिकार होना पड़ा। ये अब जिला अस्पतालों में परामर्शदाता के रूप में मरीज देख रहे हैं या फिर स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध कर दिए गए हैं। नोएडा में अब तक तीन सीएमओ बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन


आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, कानपुर और बलिया सहित दर्जनों जिलों के सीएमओ को कोरोना संक्रमण नियंत्रण में सही काम न करने पर हटाया जा चुका है। कोरोना की शुरुआत के समय नोएडा का बुरा हाल था। 1 अप्रैल को वहां सीएमओ रहे डॉ. अनुराग भार्गव को हटाया गया और परिवार कल्याण महानिदेशालय से राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एपी चतुर्वेदी को सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई थी।

19 अप्रैल को डॉ. एपी चतुर्वेदी को हटाकर आगरा से डॉ. दीपक ओहरी को लाकर नोएडा का सीएमओ बनाया गया। बताया जा रहा है कि डॉ. चतुर्वेदी स्वयं कोरोना संक्रमित हो गए थे। 13 मई को सीएम के निर्देश पर मथुरा के सीएमओ डॉ. शेर सिंह को हटाकर डॉ. संजीव यादव सीएमओ बनाए गए थे।
विज्ञापन

आगरा के सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स पर भी गिरी थी गाज

उधर, बुलंदशहर में डॉ. केएन तिवारी को हटाकर डॉ. भवतोष शंखधर को सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी तरह कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का काबू न कर पाने के कारण आगरा के सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स और अपर निदेशक मंडल पर भी गाज गिरी थी। दोनों ही अधिकारी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे थे।

उन्हें सेवानिवृति तक पद पर रखने के लिए डॉ. आरसी पांडेय को सीएमओ कार्यालय में ओएसडी और डॉ. अविनाश कुमार सिंह को अपर निदेशक मंडल कार्यालय में ओएसडी बनाया गया था। लेकिन आगरा में बेकाबू संक्रमण के चलते शासन ने आनन-फानन में अधिकारियों के पदों पर फेरबदल कर दिया था।

शासन ने डॉ. आरसी पांडेय को आगरा के सीएमओ के पद पर तैनात किया था। वहीं अपर निदेशक आगरा मंडल के पद पर डॉ. अविनाश कुमार सिंह को तैनात किया था। डॉ. एसपी गौतम को शाहजहांपुर का सीएमओ नियुक्त किया था। वहां से डॉ. राजीव कुमार गुप्ता को हटाया गया। इसी तरह 17 जुलाई को कानपुर से डॉ. अशोक शुक्ला और बलिया से डॉ. प्रीतम कुमार मिश्रा को हटाया गया है।  
विज्ञापन

अस्पतालों के सीएमएस पर भी गिरी गाज 

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित न कर पाने वाले सिद्धार्थनगर, बस्ती और गौतम बुद्ध नगर के सीएमएस भी बदले गए थे। शासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए ओएसडी तैनात करने की नई परिपाटी शुरू की थी। इसमें सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी की जगह लेने वाले चिकित्साधिकारी को पहले ही ओएसडी के रूप में जिलों में भेजा जा रहा था।

इससे वह पहले से ही वहां की कार्यशैली को समझ लें, लेकिन नतीजा अच्छा नहीं निकला। कई जिलों में सीएमओ की सेवानिवृत्ति से पहले ही ओएसडी को कार्यभार सौंपना पड़ गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें