फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएचसी में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ।
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद सीएचसी का शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं का स्टाॅक, हाजिरी रजिस्टर समेत अन्य व्यवस्थाए देखीं। परिसर में गंदगी देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में सीएमओ डॉ. एनबी सिंह मलिहाबाद सीएचसी पहुंच गए। वह सीधे दवा वितरण कक्ष में पंहुचे। वहां फार्मासिस्ट से बातचीत के बाद हाजिरी रजिस्टर और दवा स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया। सीएचसी में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। मरीजों से भी व्यवस्था का फीडबैक लिया। अस्पताल परिसर के मार्ग के चौड़ीकरण के बारे में बताया। बाजार से सीएचसी जाने वाली सड़क काफी संकरी होने के चलते एंबुलेंस और मरीजों के आवागमन में दिक्कत होती है। सीएमओ ने समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें