फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करके ही चैन लूंगाः सीएम योगी

Fri, 14 Apr 2017 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हो जाती तब तक वे न चैन से बैठेंगे और न ही बैठने देंगे। बीते एक दशक में सूबे के किसानों की स्थित काफी खराब हो गई है।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा था। किसानों की मेहनत पर बिचौलिए मलाई काट रहे थे। लेकिन अब यह सब नहीं चलेगा। वे गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर भारतीय किसान मोर्चा की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि किसानों की फसल खराब होने का मुआवजा केंद्र सरकार से मिलने के बाद भी पूर्व की राज्य सरकारों ने किसानों को नहीं दिया। भाजपा ने जनता से जो वादा किया था उसके अनुरूप किसानों का कर्ज पहली कैबिनेट बैठक में माफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय ‌क‌िसान मोर्चा ने जताया आभार

डेमो
सरकार सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर काम करेगी। जब तक प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी नहीं हो जाएगी तब तक वे किसी को चैन से नहीं बैठने देंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने कहा कि योगीजी ने जिस दिन से बागडोर संभाली है सूबे में परिवर्तन की बयार बहने लगी है। सरकार बनने के 25 दिन में ही मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में कई बड़े निर्णय किए हैं।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही ने कहा कि सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें बड़ी राहत दी है। मोर्चा के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सिद्धू ने बाराबंकी की बुढ़वल चीनी मिल और बाराबंकी सूत मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग की।

इंडियन पोटैटो ग्रोवर एंड एक्सपोर्टर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर शुक्ला ने बाजार हस्तक्षेप योजना लागू कर 487 रुपये क्विंटल में आलू खरीदने पर सरकार का आभार जताया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें