फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे को लेकर छावनी में तब्दील हुआ जिला अस्पताल सीतापुर, डीएम-एसपी ने घायलों से की मुलाकात

Fri, 11 May 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीतापुर जिला अस्पतालमें तैनात पुलिस बल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सीतापुर का दौरा कर आदमखोर कुत्तों के हमले में घायल लोगों और मृतकों के परिवारीजनों से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे के मद्देनजर तैयारियां चाक-चौबंद कर ली गई हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जिला अधिकारी शीतल वर्मा व पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अस्पताल में भर्ती बच्चों का हाल-चाल भी लिया। सीएम की सुरक्षा में कोई चूक ना हो, इसे लेकर जिला अस्पताल परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मोके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां मृतकों के परिवारीजनों से मुलाकात करेंगे, फिर जिला अस्पताल में भर्ती बच्चों का हालचाल लेंगे। उसके बाद खैराबाद थाना क्षेत्र के गुरवलिया गांव पहुंचकर वहां ग्रामीणों से मिलेंगे। अंत में मामले को लेकर पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीतापुर में आदमखोर कुत्तों के हमले में अब तक 12 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि 26 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। इस मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सवाल किया कि पूरे प्रदेश में इंसानों पर हमला कर रहे कुत्तों से निपटने के लिए सरकार क्या कर रही है?

हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि सरकार जवाब दाखिल कर बताए कि आवारा कुत्तों को खत्म करने की उसके पास क्या नीति है? अपर स्थायी अधिवक्ता ने जवाब के लिए समय मांगा तो कोर्ट ने अगली सुनवाई चार जुलाई को नियत कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें