वीसी ने बताया कि समारोह के दौरान सभी कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इस तरह से लोग परिसर आये बिना यहां के कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगे। कोविड-19 का पालन करने के लिए मालवीय सभागार में एक-एक सीट छोड़कर लोगों को बिठाया जाएगा।
दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए राजभवन भेजे पांच नाम
लविवि ने इस साल दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि देने के लिए पांच नाम राजभवन भेजे हैं। राजभवन से अनुमति मिलने के बाद इनमें से किसी एक नाम पर मुहर लगेगी। लविवि अपने दीक्षांत समारोह में हर साल किसी विशिष्ट हस्ती को मानद उपाधि प्रदान करता है। इस साल लविवि कोरोना के चलते शताब्दी समारोह के दौरान 21 नवंबर को सूक्ष्म रूप में दीक्षांत समारोह आयोजित कर रहा है। इसमें 15 मेडल दिए जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीक्षांत भाषण देंगी।
19 नवंबर
उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे से 12 बजे तक। विरासत से परिचय सुबह 12:30 बजे, साहित्यिक उत्सव का अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी से शुभारंभ, अवध की रोशन चौकी- पद्मश्री मालिनी अवस्थी व यतीन्द्र मिश्रा- शाम 5:30 बजे।
20 नवबंर
योग शिविर - शुभारंभ (शिवा जी क्रीड़ा स्थल) कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा शास्त्र संकाय सुबह 7.30 बजे। खेल उत्सव - शुभारंभ बास्केट बाल मैच पूर्व छात्र वर्तमान छात्र सुबह 08.30 बजे, वालीबाल मैच सुबह 10.30 बजे। विज्ञान उत्सव - शुभारंभ हिन्दी विभाग के सामने का परिसर सुबह11.30 बजे। साहित्यिक उत्सव सलीम आरिफ एवं सथियों द्वारा अतीत से पठन दोपहर 2:30 बजे। कला उत्सव शुभारंभ दोपहर 03.30 बजे, रामलीला, यश चौहान एवं साथी सायं 05.30 बजे।
21 नवंबर
योग शिविर (विधि संकाय परिसर) सुबह 7.30 बजे। दीक्षांत समारोह सुबह11:00 से, कला संग्रहालय (टैगोर पुस्तकालय) एवं हैप्पी थिंकिंग प्रयोगशाला का शुभारंभ। विज्ञान एवं कला उत्सव- सुबह 11.00 से शाम 4.00 बजे तक। फुटबाल मैच- दोपहर 1.00 बजे। नुक्कड नाटक- शुभारंभ दोपहर 2.00। साहित्यिक उत्सव (साहित्यिक उत्सव) किस्सागोई-‘दास्तान-ए-तमन्ना-ए-सरफरोशी’ हिमांशु बाजपेयी की प्रस्तुति- दोपहर 02.30 बजे। कथक प्रस्तुति डॉ. कुमकुम धर सायं 05.30 बजे। वर्तमान छात्रों द्वारा प्रस्तुति सायं 06.30 बजे।