प्रदेश में सिंचाई (यांत्रिक) विभाग में 34,401 राजकीय नलकूपों के संचालन के लिए 73 नलकूप अनुरक्षण खंड हैं, जिनमें नलकूप चालकों के कुल 18811 पद स्वीकृत हैं। अभी तक स्वीकृत पदों के सापेक्ष मात्र 9198 नलकूप चालकों के कार्यरत होने के कारण प्रत्येक नलकूप चालक को करीब चार नलकूपों के संचालन को देखना पड़ता था, इससे किसानों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन विभाग में 12407 नलकूप चालकों की उपलब्धता से अब एक नलकूप चालक दो से तीन नलकूपों के संचालन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे सिंचाई सुविधा का लाभ बेहतर प्रबंधन और सुगमता से किसानों को दिया जा सकेगा।