फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में आठ चुनावी सभाएं कर छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट जुटाएंगे योगी

Fri, 09 Nov 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार की शुरुआत शनिवार से छत्तीसगढ़ से करेंगे। वह दो दिन में आठ प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह आठ बजे विशेष विमान से रायपुर (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना होंगे। स्वामी विवेकानंद एअरपोर्ट रायपुर से वह प्राइवेट हेलीकाफ्टर से चुनावी सभाओं के लिए रवाना होंगे। 

वह मुंगेली जिले में लोरमी व मुंगेली तथा बेमेतारा जिले के साजा औ कबीरधाम जिले के कवर्धा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कवर्धा से वह रायपुर लौटेंगे। वहां से रात को लखनऊ लौट आएंगे। 
विज्ञापन

रविवार को योगी सुबह फिर रायपुर जाएंगे।

वहां से वह दशहरा मैदान बैकुंठपुर धाम, दुर्ग शहर, अंदा चौक कुर्सीपार भिलाई और घसेहरा मैदान रिसली दुर्ग ग्रामीण में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को ही लखनऊ आ जाएंगे। बताया गया है कि मुख्यमंत्री का अन्य राज्यों मध्य प्रदेश व राजस्थान में जनसभाओं का कार्यक्रम भी फाइनल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें