फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'उद्योगों के संचालन में बाधा डाली तो कड़ी कार्रवाई', सीएम योगी बोले- आधी रात को भी लेते हैं संज्ञान

Wed, 25 Mar 2026 08:58 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने कहा कि उद्योगों के संचालन में बाधा डालने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगले दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती, आधी रात को भी हम संज्ञान लेते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उद्योगों के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर, कहीं ट्रेड यूनियन या अन्य किसी नाम पर उद्योगों को बाधित करने की कोशिश की जाती है, तो वे स्वयं संज्ञान लेते हैं। जरूरत पड़ने पर रात में ही संबंधित डीएम-एसपी को निर्देश देकर ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अपराधी या माफिया कोई भी हो, अगर उसने कहीं दुस्साहस किया तो वह यमराज के पास जाने के लिए अपना टिकट काट रहा है। मुख्यमंत्री ने ये बातें सीएम निवेश मित्र-3.0 सिंगल विंडो सिस्टम के शुभारंभ के मौके पर कहीं।

2012-17 के बीच मात्र 16 एलओसी, 9 वर्षों में 3367 जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में हुए इंसेंटिव वितरण कार्यक्रम से औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। इस दौरान विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, सीमेंट, बायोप्लास्टिक, आयरन एंड स्टील, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों की 85 परियोजनाओं को लेटर ऑफ कंफर्ट और अर्हता प्रमाणपत्र के आधार पर कुल 2781 करोड़ 12 लाख रुपये की सब्सिडी वितरित की गई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जहां 2012 से 2017 के बीच मात्र 16 एलओसी (आशय पत्र) जारी हुए थे। वहीं पिछले 9 वर्षों में 3367 एलओसी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें