फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कानून से खेलने वाले पुलिसवालों पर सीएम नाराज, लिया एक्शन

Fri, 02 Jun 2017 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानून के रखवालों की कानून तोड़ने की शिकायत म‌िलने पर सीएम आदित्यनाथ सख्त नाराज हैं। मथुरा, हाथरस, मैनपुरी और गोंडा में मिली पुलिस की शिकायतों पर सीएम ऑफिस ने संज्ञान लिया और गृह विभाग ने ‌इस पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 
बता दें क‌ि मथुरा में चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र बालियान के विदाई समारोह में दो पत्रकार थे जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर पाया गया है। इस अपराधी ने उ. नि को पगड़ी बांधी। कार्यक्रम में मौजूद हिस्ट्रीशीटर पर 10-15 संगीन अपराध हैं। इस मामले में चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र बालियान और वरिष्ठ उ. नि. विनोद तोमर को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं हाथरस में घर से भाग रहे लड़का-लड़की की गश्त के दौरान दो होमगार्ड्स ने तलाशी ली। चेकिंग में उनके पास नोटों की गड्डियां मिलीं। होमगार्ड्स ने गड्डियां निकालकर रख ली। लड़का-लड़की बाद में आगरा में मिल गए। 
विज्ञापन


उनके पास कुल 3.66 लाख रुपए थे जिसमें से लड़का-लड़की ने कुछ रुपए खर्च कर लिए थे। लड़का लड़की की शिकायत पर होमगार्ड्स को पकड़ा गया और उनके पास से 1.50 लाख रुपए बरामद भी हो गए। 
लड़का-लड़की का कहना है कि होमगार्ड्स ने कुल 2.64 रुपये निकाल लिए। प्रमुख सचिव गृह ने जानकारी दी क‌ि इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज करके दोनों होमगार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

अश्लील मैसेज भेजने वाली पुल‌िस पर भी ग‌िरी गाज

demo pic - फोटो : अमर उजाला
गृह विभाग ने जानकारी दी क‌ि मैनपुर‌ी में महिला को अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत की पुष्टि हो जाने के बाद उ. नि राधेरमण को निलंबित कर दिया गया और विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

वहीं गोंडा में शराब के नशे में रोडवेज कमिईयों को पीटे जाने की शिकायत निराधार है लेकिन रोडवेज कर्मियों के साथ हुए विवाद के कारण फिलहाल सिपाही रामलाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें