फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Elections: सीएम योगी बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों के पैरोकारों ने पास नहीं होने दिया महिला आरक्षण बिल

Sat, 18 Apr 2026 10:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम ने पश्चिम बंगाल के चुनावी सभाओं में टीएमसी समेत पूरे विपक्ष को घेरा। कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के पैरोकारों ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। डबल इंजन सरकार बनने पर टीएमसी के गुंडे नाक रगड़कर भीख मांगेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के पारित न होने पर पूरे विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के पैरोकारों ने अपने वोट बैंक की लालच में इस विधेयक को संसद में नहीं पास होने दिया। यह देश की आधी आबादी का अपमान है, माता-बहनें इसे किसी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगी। सभाओं के दौरान सीएम ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा अराजक स्थिति के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को दोषी ठहराते हुए ऐलान किया कि 'ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, भाजपा आ रही है'। अब बंगालवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को पश्चिम बंगाल के माथाभांगा व धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पर लोकसभा में विपक्षी दलों के रुख की भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहन-बेटियों के लिए लोकसभा व विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण 2029 में लागू करने का संशोधन विधेयक संसद में प्रस्तुत किया था, लेकिन कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, सपा व वामपंथियों ने इसे पास नहीं होने दिया। ये लोग आधी आबादी को उसका हक नहीं देना चाहते, लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों की पैरोकारी करते हैं। बंगाल में मुसलमानों का नाम मतदाता सूची में चढ़े और वे गरीबों के हक पर डकैती डाल सकें, तृणमूल सरकार का यही काम है।

उपज का दाम नहीं मिलने से किसान पलायन करने को विवश

योगी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस मां, माटी व मानुष की बात करने का दावा करने वाली टीएमसी महिलाओं को अधिकार दिए जाने के मामले में बेनकाब हो चुकी है। इस विधेयक पर देश-दुनिया ने संसद में मां के साथ उनके व्यवहार को देखा। बंगाल में माटी की स्थिति यह है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा यहां के राजवंशियों व नागरिकों का हक छीना जा रहा है। मानुष टीएमसी की गुंडागर्दी से भयभीत है। उपज का दाम नहीं मिलने से किसान पलायन करने को विवश है।

ममता दीदी को हिंदुओं व जय श्रीराम से चिढ़

टीएमसी प्रमुख पर कड़ा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता दीदी को हिंदुओं व जय श्रीराम के उद्घोष से चिढ़ है। जिस तरह उन्होंने संसद में आधी आबादी को मिलने वाले हक का विरोध किया। ऐसे ही उन्होंने सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल के दौरान भी किया था। इस एक्ट में मोदी जी ने बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों में प्रताड़ित होकर भारत आने वाले हिंदू, जैन, सिख आदि को भारत की नागरिकता देने व जमीन का अधिकार देने का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

मुसलमानों के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचती टीएमसी

मुख्यमंत्री ने टीएमसी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसे मुस्लिम तुष्टिकरण से फुर्सत ही नहीं है। वह मुसलमानों के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचती। बंगाल में आज ‘जय श्रीराम’ का नारा नहीं लगा सकते, क्योंकि सरकार आप पर अत्याचार करेगी, टीएमसी के गुंडे हमला बोल देते हैं। दुर्गापूजा से पहले उपद्रव हो जाता है।

यूपी में अजान की आवाज केवल मस्जिद तक

सीएम ने कहा कि अब यूपी में डबल इंजन सरकार के कारण ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा, सब चंगा’ है। कोई माफिया या दंगाई दिखता है तो बुलडोजर उसकी हड्डी-पसली तोड़कर एक्सप्रेसवे बना देता है। यूपी में माफियाओं की संपत्ति को कब्जे में लेकर गरीबों के आवास बना दिए गए हैं। अब सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाती। अजान की आवाज सिर्फ मस्जिद में सुनाई देती है। लव-लैंड जेहाद नहीं हो सकता।

बांग्ला में संवाद कर दिलों में उतरे सीएम

चुनावी जनसभाओं में सीएम ने मतदाताओं से बांग्ला में संवाद भी किया। सीएम के इस अंदाज पर लोगों ने दोनों हाथ उठाकर उनकी बातों का बांग्ला में ही जवाब भी दिया। उन्होंने बांग्ला में कहा कि 'आमार सोनार बांग्ला (हमारा सोने जैसा बंगाल) तो जनता ने जवाब दिया कि 'टीएमसी मुक्तो बांग्ला' (टीएमसी मुक्त बंगाल)। इसके बाद तो सीएम व जनता के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें